फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मायके में रह रही पत्नी को पीटा, बच्ची को लेकर भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पहुंचकर पति पर पीटने और बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका विवाह सात वर्ष पूर्व थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुआ था। उनकी दो बेटियां हैं। एक वर्ष पूर्व पति बिहार से सौतन ले आया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। महिला ने बताया कि इसके बाद से वह मजदूरी कर बच्चों का पालन कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर पति उसके मायके आया और घर में सो रही पुत्री को गोद में उठाकर जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी और बेटी को लेकर चला गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें