फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब गिरने से कोहरा छाए रहने के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब में गिरावट होने से कोहरा छाए रहने के आसार बन रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 54 फीसदी होने से वातावरण में नमी कम हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह कोहरा रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें