फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा, भक्ति भाव से मनाई रामभक्त हनुमान की जयंती

Sat, 04 Apr 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर नगर में कई स्थानों पर श्रीरामचरित मानस और सुंदरकांड के पाठ हुए। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पाठ कर हनुमान जी की महिमा सुनी और बाद में प्रसाद अर्पित कर मनौती मांगी।
विज्ञापन

हनुमत धाम में शुक्रवार से शुरू हुआ श्रीरामचरित मानस पाठ का शनिवार को संपन्न हो गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। वृंदावन के ख्यातिलब्ध गायक राधिकेश ने श्रीराम और उनके अनन्य भक्त हनुमानजी के कर्ण प्रिय भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। व्यवस्था में मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, आनंद मिश्रा, सुरेश सिंघल आदि का योगदान रहा।
सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में सुंदर कांड का पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और स्टाफ के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। सुंदर कांड पाठ का शुभारंभ पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने किया। कृष्ण कुमार सक्सेना और राजेश अवस्थी के नेतृत्व में संगीतमय हुए पाठ का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित, मंत्री राजेश गुप्ता ने बजरंगबली, भगवान श्रीराम और गोमाता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, बृजेश चंद्र मिश्रा, संजय सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, कमलेश सक्सेना, नीरज पाठक, अखिलेश मिश्रा, राजीव वैश्य, आलोक द्विवेदी, संजीव अग्निहोत्री, सतेंद्र शुक्ला, प्रमोद सिंह, अनन्त सिंह, योगेश नाथ पाठक, युगेश कृष्ण, देवेंद्र सिंह, शिव कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऋषि आश्रम में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। बाद में प्रांत संयोजक अनुज सिंह, विहिप के प्रांत मंत्री राजीव सिंह, विनोद शुक्ल, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राहुल पाठक, प्रियंक पांडेय आदि ने हनुमान जी की महिमा पर प्रकाश डाला। आयोजन में ऋषिपाल सिंह, अंकित सिंह, विपिन शुक्ला, अनुज जोशी, अमित वर्मा, मानस मिश्रा, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
श्री बालाजी धर्मार्थ संस्थान के तत्वावधान में बाला तिराही स्थित बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर रामचरित मानस पाठ के बाद हवन पूजन कर प्रसाद बांटा गया। बाद में भजन संध्या हुई। आयोजन में पुजारी ओमदेव सांवरिया, राम भगत अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विश्वनाथ रस्तोगी, पीतांबरदास गोयल, अरविंद अग्रवाल, रविंद्र कुमार, राकेश अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
पुराने जिला अस्पताल के सामने संकट मोचन मंदिर में
हनुमानजी की दिव्य प्रतिमा पर चोला चढ़ाया और उसके बाद नए वस्त्र धारण कराकर आरती हुई। देररात तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे। आयोजन में राकेश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, विकास गुप्ता, गिरीश गुप्ता, प्रदीप सिंह, सतीश चंद्रा आदि का योगदान रहा।

दिनभर बंद रहे मंदिरों के कपाट
पूर्णिमा पर पड़े चंद्र ग्रहण के कारण सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद रहे। पूरे दिन के बाद रात करीब आठ बजे ग्रहण पूरा होने के बाद मंदिरों की धुलाई की गई और कपाट खोले गए। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लोगों ने देव स्वरूपों के दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया और मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें