जन शिकायतों की सुनवाई कर उनका जिला स्तर पर समाधान कराने के लिए समाजवादी पार्टी के सहयोगी संगठन के तौर पर गठित जन समस्या मेला समिति की पहली बैठक मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस परिसर में हुई। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष नौशाद कुरैशी ने जन समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की घोषणा करने के साथ नए पदाधिकारी नामित करके समिति का विस्तार किया।
समिति में हरिओम नीरज, डिंपल सक्सेना व इंतेशा वारसी उपाध्यक्ष, देवेश यादव महामंत्री, रेहान खां कादरी व शिव महेश यादव सचिव और वसीउल्ला खां कोषाध्यक्ष नामित किए गए। जिलाध्यक्ष कुरैशी ने सभी पदाधिकारियों को जन समस्याओं का निस्तारण कराने को तत्पर रहने का संकल्प कराया। बैठक में सन्नी राठौर, अश्विनी कुमार शुक्ला, वकार अहमद वारसी, भगवान दास वर्मा, असलम मंसूरी, सोनू कुरैशी, कफील अहमद, भानु प्रताप वर्मा, विनोद शुक्ला, राम निवास यादव, विवेक वर्मा, रेहान कुरैशी आदि शामिल रहे।