फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले 44 युवाओं के चेहरे

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में नियु​क्ति पत्र देते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व विधायक अरविंद सिंह। स्रोत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद पर चयनित जिले के 44 युवाओं को मंगलवार को नियुक्तिपत्र वितरित किए गए। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर और विनीत मिश्रा ने चयनित युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए।
ददरौल विधायक ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों से सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में भूमिका निभाएं और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

डीएम ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें