फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बालिका से छेड़खानी, शिकायत पर परिवार को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में मोबाइल दिखाने के बहाने आठ वर्षीय बालिका को घर से ले जाकर छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बालिका को 20 रुपये दिए और घर पर शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि राजकुमार करीब एक माह से उनकी आठ वर्षीय बेटी को बिना बताए मोबाइल दिखाने के बहाने घर से ले जाता था। आरोप है कि वह कार्टून दिखाने के बहाने बालिका के साथ अश्लील हरकतें करता था। कुछ दिन पहले पांच वर्षीय छोटी बेटी ने इस बारे में मां को बताया।
महिला के अनुसार 17 अगस्त को आरोपी उनकी बड़ी बेटी को सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले उसे मोबाइल दिखाया और फिर उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी ने बालिका को 20 रुपये दिए और घटना के बारे में घर पर बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर बालिका की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत की। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें