फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 16 थानों पर रहेगी लखनऊ की नजर

Tue, 22 Dec 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस की पब्लिक डीलिंग बेहतर करने और थाने में मानवाधिकारों का हनन के अंदेशे को शून्य करने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय शाहजहांपुर में बड़े स्तर पर नया प्रयोग शुरू कर रहा है। जिले के चार थानों पर सीसीटीवी कैमरों के सेट लगाने की स्वीकृति शासन स्तर पर दे दी गई है और इसी माह इनका इनस्टालेशन होगा। थाने के गेट पर, भीतर दफ्तर परिसर, एसओ कक्ष और हवालात के सामने ये कैमरे क्रियाशील रहेंगे। इनसे हर पल के दृश्य को कभी भी जिला स्तरीय से लेकर राज्य मुख्यालय स्तर के पुलिस अधिकारी कभी लाइव या रिकार्डेड फुटेज देख सकेंगे। यह चौबीसों घंटे राज्य पुलिस के इंटरनेट से सीधे जुड़ा रहेगा। जिले में इसकी शुरूआत एसपी कार्यालय से कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम राज्य पुलिस मुख्यालय से जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे पत्रक के अनुसार, पहले चरण में शहर के सदर बाजार कोतवाली, चौक कोतवाली और आरसी मिशन थाना के अलावा पुवायां थाने में ये सेट लगाए जाएंगे। जिला स्तर पर अलग से ऐसे 12 सेट रिजर्व में रखे गए हैं। इन्हें भी जिले के कुल 23 थानों में से अन्य 12 थानों में जनवरी में लगाकर राज्य मुख्यालय से जोड़ दिया जाएगा। इन थानों का अभी चयन होना शेष है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि आवेदन लेकर आने वाले फरियादी के साथ पुलिस स्टाफ का व्यवहार, थाने में जारी कार्यशैली और हवालात में बंद आरोपियों की दशा या उनसे किया जाने वाला व्यवहार भी पल - पल अधिकारियों की निगाह में इस नए प्रणाली से रहेगा। उद्देश्य यह है कि पुलिसिंग में अपेक्षानुरूप सुधार हो और गलत शिकायतों से पुलिस की छवि खराब करने वाले भी तत्काल चिन्हित हो सकें।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें