फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

Sat, 31 Oct 2015 08:29 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्री साईं सेवा समिति के तत्वावधान में पहली नवंबर से शुरू होने वाले साईं उत्सव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कटियाटोला स्थित साईं मंदिर से शुरू मोटरसाइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर के समक्ष ही संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व जीवन तिवारी और मनोज गुप्ता ने किया। रैली में साईं भक्त चौपहिया वाहन पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को साईं पालकी यात्रा और भजन संध्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। रैली के समापन पर मुन्ना पांडेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अजय दीक्षित, अनिल द्विवेदी, अमर गुप्ता, अतुल तिवारी, सफल तिवारी, गोपाल शर्मा, रोहित कौशल, शरद राही, अनूप गुप्ता, राजीव भोला, लक्ष्मण प्रसाद, दिवाकर मिश्रा, विवेक वर्मा, रमेश शर्मा, धीरज, राज कुमार, सर्वेश सक्सेना, आलोक उपाध्याय, विनोद मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें