फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर में धमाका...हुंडालखेल फीडर की विद्युत आपूर्ति हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली के लोकल फॉल्ट खत्म नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार की शाम को बहादुरगंज उपकेंद्र पर हुंडालखेल फीडर के 630 केवी के ट्रांसफॉर्मर में धमाका हो गया। इसके चलते पूरे फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। निगोही रोड समेत कई उपकेंद्रों पर फॉल्ट से बिजली गायब रही। इस दौरान लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुंडालखेल फीडर के ट्रांसफॉर्मर गर्म होकर जोरदार आवाज के साथ बंद हो गया। इसके चलते करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट आने के बाद जेई आनंद केसरी ने फॉल्ट को सही कराने का प्रयास शुरू कर दिए हैं।
दूसरी ओर निगोही रोड उपकेंद्र की लाइन पर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पीछे एलटी का तार टूट गया। इसके चलते पुलिस लाइन फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई ने पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज खोलकर शेष आपूर्ति को बहाल कर दिया। जलालनगर फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे तक ऊंची मस्जिद के आसपास की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें