फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमौर उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में धमाका, 11 हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
तिलहर में तेज हवा के चलते गिरा पड़ा खंभा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर से सटे जमौर उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में सोमवार को नमी आने के कारण धमाका हो गया। इसके चलते 11 हजार उपभोक्ताओं की चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह निगोही उपकेंद्र के पंचपीर फीडर पर फॉल्ट आने से बिजली गायब रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे जिगनेरा की 33 केवी लाइन पर फॉल्ट सही करने के बाद जमौर उपकेंद्र की आपूर्ति शुरू की गई, तुरंत ही इनकमिंग ट्रॉली में धमाका होने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली गुल होने से 60 गांवों समेत अन्य इलाकों के 11 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
जेई आदर्श कुमार ने तेजी दिखाते हुए कर्मचारियाें को काम पर लगाया। करीब चार बजे ट्रॉली ठीक होने के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र के पंचपीर फीडर पर 33 केवी ककरा फीडर का तार टूट गया। नौ बजे फॉल्ट आने के बाद लोग परेशान हो गए। करीब साढ़े 12 बजे आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन




तेज हवा व बारिश से पेड़ गिरा, आपूर्ति ठप
तिलहर। देर रात तेज हवा और बरसात ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान तिलहर-गैसरा मार्ग पर शीशम का पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। दो बिजली के खंभे टूट गए। इससे आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गैसरा मार्ग पर पेड़ गिरने से टाई गांव समेत शिवदासपुर फीडर से जुड़े कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। संवाद



आज बंद रहेगी बिजली
गोविंदगंज उपकेंद्र की 11 केवी पक्का तालाब फीडर पर बुधवार को खंभा लगाने व एलटी की जर्जर लाइन बदलने का कार्य होने के चलते सुबह दस से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जेई कफील अहमद ने बताया कि 630 केवी पुराना गन्ना दफ्तर वाला ट्रांसफॉर्मर बंद रहेगा।

तिलहर में तेज हवा के चलते गिरा पड़ा खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें