पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल की ओर से टीम ने कई गांवों का भ्रमण किया। इसमें किसानों को गन्ने में लगने वाले रोगों और उनके बचाव के साथ ही बेहतर पैदावार करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
चीनी मिल के यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह ने टीम के साथ मंगलवार को ग्राम रामदेवरी, कढेर चौरा आदि का भ्रमण किया। टीम ने किसानों से मुलाकात करते हुए गन्ने को बांधने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ना बांधने के लिए दो से तीन थालों को एक साथ मजबूत सुतली से बांधकर रोक दिया जाए। यह प्रक्रिया सितंबर और अक्तूबर के महीने में दोबारा करनी चाहिए।
अच्छी पैदावार लेने के लिए गन्ने को बांधने से नुकसान नहीं होता है और चूहे, सियार आदि से भी बचाव होता है। यूनिट हेड ने बताया कि किसानों को गन्ने में लगने वाले लोगों को पहचानने और उनसे बचाव के लिए भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी सहित तमाम किसान मौजूद रहे। संवाद