तिलहर। उपकेंद्र में धमाका होने के कारण करीब चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र के फीडर नंबर एक पर शाम करीब सात बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धमाके के कारण फीडर की केबल जल गई। इससे लपटें उठने लगीं। करीब दो घंटे के बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अनिल पाल ने बताया कि फाॅल्ट सही करा दिया गया है। संवाद
-
खंभे से टकराई नगर निगम की गाड़ी, दो घंटे बंद रही बिजली
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर सुबह नगर निगम की गाड़ी से बिजली का खंभा टेड़ा होने से सर्विस केबल टूट गई। इस कारण दो घंटे बिजली ठप रही। संवाद