फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद हटाने पर सदर रेंजर से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन विभाग में जिप्सम खाद घोटाले में विक्रय करने वाली फर्मों से खाद प्राप्त करने वाले सभी रेंज अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी सदर के अधीन जांच कमेटी गठन होने के बाद शक्ति नर्सरी से एकाएक खाद का स्टॉक हटा दिया जाना भी जांच कमेटी के संदेह के घेरे में है। जांच अधिकारी एसडीओ डॉ. सुशील कुमार ने इस आशय से भी सदर रेंजर को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


वन विभाग ने ऊसर भूमि के लिए हरदोई की स्तुति और महाकाल फर्मों से जिप्सम खाद की खरीद की थी। खाद की बोरियों में निर्धारित मात्रा 50 किलो से बहुत कम खाद निकलने और पौधरोपण महाअभियान के दौरान इस खाद का प्रयोग नहीं करने की शिकायत पर डीएफओ सचिन कुमार ने एसडीओ सदर डॉ. सुशील कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है।
एसडीओ ने जांच के दौरान पाया कि सदर रेंज की शक्ति नर्सरी में दो अगस्त तक खाद की खेप रखी रही। बाद में वह बोरियों का वजन कराने और कर्मचारियों के बयान लेने नर्सरी पहुंचे तो वहां खाद की बोरियां गायब मिलीं। पूछे जाने पर वहां के रेंजर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि बोरियाें की खाद कैंट इलाके में लगाए गए पौधों में डलवा दी गई है।
विज्ञापन

बाद में एसडीओ जांच करने कैंट पहुंचे तो वहां भी उन्हें बोरियां पहुंचने और पौधों में खाद डाले जाने की पुष्टि नहीं हुई। एसडीओ ने जांच में इस तथ्य को शामिल करते हुए पौधों में अब तक जिप्सम खाद नहीं डाले जाने और बोरियों का वजन नहीं कराने सहित अन्य कई बिंदुओं पर सभी पांच रेंज के रेंजर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
एसडीओ ने बताया कि टेंडर की जांच से पता चला कि हरदोई की दोनों फर्मों को जितनी खाद का आर्डर दिया गया, उतनी ही मात्रा में खाद की रिसीविंग विभाग की ओर से की गई है।

डीएफओ को खाद घोटाले की निष्पक्ष जांच के कड़े निर्देश दिए गए है। मैं स्वयं जांच प्रक्रिया की प्रतिदिन समीक्षा कर रहा हूं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-पीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक, बरेली मंडल, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें