फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के जरिये बताया गया पढ़ाई का महत्व

Tue, 08 Sep 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया। माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने साक्षरता पर आधारित नाटक तथा लायंस क्लब श्रेष्ठ की ओर से मॉडल स्कूल चिनौर में क्विज और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

सिंधिया स्कूल में विश्व साक्षरता दिवस पर बच्चों ने नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने सभी को शिक्षित होने के लाभ समझाते हुए साक्षर बनने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मीरा भाटिया तथा उप प्रधानाचार्य पंकज ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बच्चों ने जरूरतमंद सहपाठियों को पुस्तकें भी भेंट की।
उधर, लायंस श्रेष्ठ ने मॉडल स्कूल चिनौर में प्रतियोगिताएं कराईं। क्विज में विवेकानंद टीम में शामिल मंदिरा, श्रेया, मोहित, आदित्य ने प्रथम, कलाम टीम ने द्वितीय और गांधी टीम ने तृतीय स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता में रीता ने प्रथम, विजय ने द्वितीय और शिल्पी ने तृतीय स्थान पाया। शिक्षक अजय गौतम और ज्योति सक्सेना की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं में अध्यक्ष छाया मेहरोत्रा, डॉ. नमिता सिंह, सचिव सोनल शर्मा आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डॉ. अमित सिंह, प्रदीप सिंह राठौर, किशोर गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, राजेेंद्र शर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें