टाउनहाल के शहीद द्वार मैदान पर चल रहे होली ट्रेड फेयर में रविवार को ग्राहकों की खासी भीड़ जुटी रही। दोपहर बाद से देर रात तक ग्राहक विशेषकर महिलाओं ने होली से संबंधित आइटमों की जमकर खरीददारी की।
मेला में किचनवेयर, परदे, दरियां, सूट, साड़ियां, राजस्थानी चूड़ियां, जैकेट, अचार, ग्रामोद्योग के उत्पाद, औषधियां, सौंदर्य सामग्री, जूते-चप्पल आदि के स्टालों पर खूब भीड़ रही। सजावटी सामान के अलावा सहारनपुर का फर्नीचर भीड़ को आकर्षित कर रहा है। मेला प्रबंधक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि सोमवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे। प्रतिदिन शाम चार बजे से नृत्य, गायन, मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
बताया: इच्छुक कलाकार कार्यक्रम के दौरान भी संपर्क कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। होली मेला में फूड प्लाजा भी है, जिसमें खानपान के आइटम उपलब्ध कराए गए हैं। व्यवस्था में रनवीर सिंह, विनय दुबे, गौरव दुबे, अंशुल सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, रजत सक्सेना आदि का योगदान रहा।