फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केेंद्रों पर12 तक  सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

Wed, 10 Jan 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
meet on exam centres
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक तृतीय मंडल बरेली (जेडी) डॉ. अंजना गोयल ने बुधवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में बनने वाले संकलन केंद्र और डीआईओएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाचार्यों को उन्होंने तत्काल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश प्रभारी डीआईओएस को दिए।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों/ प्रधानाचार्यों की बैठक में जेडी ने शासन की मंशा से सभी को अवगत कराते हुए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करने, बिजली, पेयजल, फर्नीचर, कॉलेज की बाउंड्री, कॉलेेज तक आने-जाने का मार्ग आदि दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक प्रधानाचार्य से सीसीटीवी कैमरे के संबंध में पड़ताल की। जिन कॉलेेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं, उन्हें 12 जनवरी तक कैमरे लगवाने के निर्देश दिए और उसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा। जेडी ने स्पष्ट किया कि किसी भी केंद्र पर परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठाकर परीक्षा न कराई जाए और परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी का प्रबंध किया जाए। इसके लिए जेनरेटर की व्यवस्था भी कॉलेज में की जाए।
उन्होंने कहा कि जो केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं, वहां के केंद्र व्यवस्थापक विशेष सतर्क रहें, स्थिति असामान्य होने पर इन केंद्रों को एसटीएफ और एटीएस की व्यवस्था की जा सकती है। जेडी डॉ. गोयल ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सील करने में विशेष सावधानी बरती जाए। किसी भी दशा में बंडलों की सिलाई नहीं उखड़नी चाहिए। संकलन और उप संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सही-सलामत ढंग से रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे पूर्व प्रभारी डीआईओएस सतीश कुमार और मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य शाकिर अली ने जेडी का स्वागत किया। जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बोर्ड परीक्षा के लिए शासन और बोर्ड स्तर से मिले दिशा-निर्देशों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन


इन अनुपस्थित प्रधानाचार्यों को भेजे जा रहे नोटिस
इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुई बैठक में जो प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे, उनके खिलाफ जेडी ने तत्काल नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश प्रभारी डीआईओएस सतीश कुमार को दिए। अनुपस्थित रहने वालों में तहसील पुवायां के बंडा क्षेत्र से सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज देवकली, कृष्णानंद स्मारक कॉलेेज बंडा, कृषक समाज कॉलेज चरकीदेवरी, कृष्णकांती सर्वोदय कॉलेज दलेलापुर, डॉ. राम औतार कॉलेज ररुआ, जलालाबाद से माता रमा देवी इंटर कॉलेज चिलौआ, तहसील सदर में स्व. डम्मरलाल राजपूत कॉलेज सतवांखुर्द, वेदवती बालिका इंटर कॉलेज कहिलिया, तिलहर से जैन बाल विद्या मंदिर कॉलेज खुदागंज, जनहित इंटर कॉलेज पहाड़पुर जैतीपुर, सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज तिलहर, श्री बलवंत सिंह कॉलेज कटरा, मां दुर्गा इंटर कॉलेज कजरीनूरपुर निगोही, कलान से स्वामी जीवानंद मेमोरियल नन्हें सिंह कॉलेज विक्रमपुर कलान, श्री बृजपाल सिंह कॉलेज हरिहरपुर कलान, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज भर्रामई कलान, श्री गोकरनसिंह इंटर कॉलेज सथरा धरमपुर शामिल हैं।

सीएमओ चिकित्सा अवकाश करेंगे प्रतिहस्ताक्षरित
यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षण की ड्यूटी से बचने के लिए मेडिकल अवकाश लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर भी शिकंजा कसने की योजना बनाई गई है। प्रभारी डीआईओएस सतीश कुमार ने कहा है कि मेडिकल अवकाश लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सीएमओ के समक्ष प्रस्तुत होकर बीमारी की पुष्टि करानी होगी और चिकित्सा प्रमाणपत्र को सीएमओ ही प्रतिहस्ताक्षरित करेंगे, तभी वह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें