पुवायां में पूर्व सैनिकों की बैठक में पहुंचे सैनिक
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। पूर्व सैनिक संगठन के जिला कोषाध्यक्ष कैप्टन मृदुल कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार को सैनिकों के बच्चों की शिक्षा की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इससे उनको किसी प्रकार की समस्या न हो सके।
मृदुल कुमार मिश्रा (ओमी) रविवार को पुवायां में नगर पालिका सभागार में आयोजित संगठन की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवार केा लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे घर के पास इलाज की सुविधा मिल सके। विभिन्न स्थानों से जिला मुख्यालय के लिए आर्मी बस चलाने, पूर्व सैनिकों को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामों में वरीयता देने का मांग भी रखी गई।
राष्ट्रगान के साथ बैठक शुरू हुई। बंडा निवासी हवलदार अवतार सिंह की मां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। बैठक को सूबेदार मेजर श्रीप्रकाश तिवारी, दिनेश कुमार अवस्थी, नायब सूबेदार मुनीष शुक्ला, रामरतन कनौजिया, तहसील अध्यक्ष बबली सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हवलदार रामप्रताप शर्मा, बंडा के ब्लाक अध्यक्ष हरदीप सिंह, जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, ज्ञान सिंह, ओमेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। हवलदार ओमेंद्र सिंह को संगठन में तहसील प्रवक्ता मनोनीत किया।