बीसलपुर के गांव भदiरा में संगत को प्रवचन करते बाबा कमल दास स्रोत आयोजक
बीसलपुर। वाराणसी से आए कबीर आश्रम के महंत बाबा कमल दास ने कहा कि सभी लोग कबीर दास के बताए रास्ते पर चलें। इसी में उनका कल्याण है।
बाबा कमल दास ने शुक्रवार को गांव भदारा के कबीर आश्रम पर अनुयायियों को प्रवचन करते हुए कहा कि कबीर दास ने सारे उपदेश जनहित में दिए हैं। उनके किसी भी उपदेश में जन विरोधी बातें नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अच्छे रास्ते पर चलें। किसी का कोई नुकसान न करें। किसी का अपमान न करें। सभी को सम्मान दें।
वाराणसी से ही आए बाबा अतुल दास ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की यथासंभव मदद करें। किसी का उपहास न बनाएं। सभी लोगों का सम्मान एक बराबर होता है। कार्यक्रम में बाबा शीतल दास ने कहा कि जब आप किसी का सम्मान करेंगे, तभी आपका भी सम्मान होगा। कबीर वाणी के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। आयोजन समिति के ख्याली राम ने आगंतुकों का आभार जताया। व्यवस्था में लीलाधर पटेल, दीनानाथ और अनिल कुमार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद