फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को उच्चतम रैंक दिलाने के लिए सभी करें सहयोग : वित्तमंत्री

Sun, 09 Feb 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यशाला में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वच्छता के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में उच्चतम रैंक प्राप्त करने के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का गांधी भवन सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेेश कुमार खन्ना ने शुभारंभ किया। इसमें शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में स्वच्छता के लिए शहर को उच्चतम रैंक दिलाए जाने की अपील की। कहा कि सभी को मिलकर शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करना है। साथ ही नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्याें में मदद करनी है।
उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में मुख्य भूमिका निभाए जाने के संबंध में जानकारी दी। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग करने, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना, स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करना, प्लास्टिक का उपयोग न करना आदि के संबंध में अनुरोध किया।
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा ने सभी लोगों से स्वच्छता के क्षेत्र में महानगर को उच्चतम स्थान दिलाए जाने और कचरे को इधर-उधर न फेंकने व कचरे को एक उचित स्थान पर डाले जाने की अपील की। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने नगर निगम की ओर से कराए जाने वाले स्वच्छता से संबंधित कार्याें में सहयोग करने की अपील की।
नगरीय निकाय निदेशालय की पीएमसी टीम द्वारा स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को कचरे के सेग्रिगेशन व ठोस अपशिष्ट कचरे के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी सुधीर कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, स्वच्छता ब्रांड एबेंसडर अल्पना श्रीवातस्व, कवि डॉ. इंदु अजनबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें