फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी से दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में पकड़ा गया किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी मुकेश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुवायां। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 अप्रैल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 11 अप्रैल को गांव बितौनी का रामू और लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव गंगापुर का मुकेश उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गए हैं। 30 जून को पुलिस ने रामू को मुख्य आरोपी मुकेश का सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
29 सितंबर को किशोरी को तलाश कर मेडिकल और कोर्ट में बयान कराए थे। बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई थी। कोर्ट ने मुकेश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने 27 दिसंबर को मुकेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद कुर्की भी की गई थी, लेकिन आरोपी फरार था। सात फरवरी को सर्विलांस सेल के सहयोग से एसओजी और पुवायां पुलिस ने मुकेश को तिकुनिया चौराहे से पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें