फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महंगाई पर नियंत्रण के साथ टैक्स पर छूट चाहता है हर वर्ग

Sat, 01 Feb 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
वीनस जैन। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो फरवरी को वित्त मंत्री केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले पहले बजट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। चुनाव में जीतने के बावजूद सत्तारूढ़ दल बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। ऐसे में संभावना है कि बजट में सभी को लुभावने का प्रयास किया जाएगा। बजट से लोगों को काफी उम्मीद है। महंगाई पर नियंत्रण के साथ लोग टैक्स में छूट चाहते हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल को सस्ता किया जाए
पेट्रोल को सस्ता करना चाहिए। पेट्रोल के महंगे होने के चलते स्कूटी या बाइक को चलाना दूभर हो रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

अंशिका बाथम, सरायकाइयां
टैक्स में छूट मिलने की उम्मीद

सीनियर सिटीजन को आईटीआर में साढ़े सात लाख की छूट होनी चाहिए। पांच लाख की आबादी पर वरिष्ठ नागरिक को राज्यसभा का सदस्य बनाया जाए। टैक्स की स्लैब 28 प्रतिशत कम करने के साथ सीनियर सिटीजन के लिए सुविधाओं का ग्राफ भी बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


उमेश पाठक, अध्यक्ष, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन

बजट में रखा जाए मध्यमवर्गीय लोगों का ध्यान

-वित्त मंत्री से उम्मीद है कि वह महिलाओं की रसोई का ध्यान रखेंगी। महंगाई पर नियंत्रण करने के साथ ही टैक्स पर लगाम लगाएंगी। महंगाई के कारण मध्यमवर्गीय महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वीनस जैन, गृहणी

आठवें वेतनमान का मिले लाभ
राज्य कर्मचारियाें को काफी ज्यादा दिक्कतें हैं। टैक्स की समस्या से जूझना पड़ता है। इसका दायरा बढ़ाया जाए। राज्य कर्मियों को भी आठवें वेतनमान के दायरे में लाया जाए।
विज्ञापन


राकेश गुप्ता, राज्य कर्मचारी

वीनस जैन। स्रोत: स्वयं

वीनस जैन। स्रोत: स्वयं

वीनस जैन। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें