फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम के आदेश के बाद भी गन्ना उतराई के नाम पर हो रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के आदेश के बावजूद कुछ गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से गन्ना उतराई के नाम पर रुपये वसूलने की शिकायत पर भाकियू ने विरोध जताया है। भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि अजबापुर चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र गांव ककरौआ जप्ती में लगा है। केंद्र पर गन्ना उतराई के नाम पर बैलगाड़ी लेकर जाने वाले किसानों से 50 रुपये और ट्राॅली वाले किसानों से सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
ज्ञापन में डीएम के आदेश को न मानकर मनमानी करने वालों पर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। वसूली जारी रहने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने के समय प्रदीप कुमार, वीरेंद्र शर्मा, कुलवंत सिंह, श्रीकृष्ण जाटव, विजयप्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें