फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सात दिन बाद भी नहीं निकाला जा सका पुल से रामगंगा में गिरा ट्रक

विज्ञापन
अल्हागंज में रामगंगा पुल पर लगाई गई नई रेलिंग। संवाद - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार की रात रामगंगा के पुल से अनियंत्रित होकर नदी में गिरा गन्ने से भरा ट्रक सोमवार को भी नहीं निकाला जा सका। हालांकि, इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ट्रक की टक्कर से टूटी पुल की रेलिंग ठीक करा दी है और पुल पर बने गड्ढे को बोरियों में भरी कंक्रीट से पाटकर समतल करा दिया है। हालांकि कामचलाऊ मरम्मत होने से पुल पर फिर से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बदायूं से गन्ना लेकर हरदोई की रूपापुर चीनी मिल जा रहा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया था। नदी में गोते खाने के बाद मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक राजपाल करीब तीन किमी आगे नदी से बाहर निकल आया।

उसका कहना था कि ट्रक का स्टीयरिंग फेल हो जाने से हादसा हुआ, जबकि संभल निवासी ट्रक मालिक ने पुल पर बने गहरे गड्ढे को हादसे की वजह बताया था। पुल की एक तरफ की करीब 15 मीटर रेलिंग भी टूट गई थी।
विज्ञापन


बाद में ट्रक को बाहर निकालने के लिए उसके मालिक ने कई गोताखोर और क्रेन बुलाईं, लेकिन गन्ने के बोझ से ट्रक नदी की रेतीली तलहटी में धंस जाने से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे के बाद रविवार को एनएचएआई के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त रेलिंग हटाकर उसकी जगह नई रेलिंग लगवा दी, लेकिन गड्ढे की स्थायी मरम्मत अब तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें