फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा होने के बावजूद बकायेदार बताने पर जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली बिल अदा करने पर भी विभाग के कर्मचारी सोमवार शाम कलान कस्बे में चावल पर पालिश करने वाले एक सेलर कारखाना का कनेक्शन काटने पहुंच गए। कर्मचारियों ने कारखाना संचालक पर लाखों का बकाया बताकर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की। कारखाना संचालक कोई सुनवाई नहीं होने पर ट्रांसफार्मर के तारों की ओर लपक पड़ा। इससे बिजली कर्मचारी भी उल्टे पांव लौट गए। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर घटना का वीडियो अपलोड किया है।
विज्ञापन

कलान में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे रामकिशोर गुप्ता उर्फ भूरे का सेलर कारखाना है। उन्होंने कारखाना संचालित करने के लिए वाणिज्यिक कनेक्शन लिया है। रामकिशोर ने बताया कि कुछ माह पहले बिजली का बिल बकाया हो गया था। इस पर निगम द्वारा चलाई गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में उन्होंने पंजीकरण कराया। किस्तों में बिल जमा किया, जिसकी रसीदें भी मौजूद हैं। इसके बावजूद सोमवार को जलालाबाद विद्युत उपकेंद्र से संविदा कर्मचारी विकास अन्य कर्मचारियों के साथ कनेक्शन काटने आ गए।
राम किशोर के अनुसार कर्मचारियों ने कारखाना के कनेक्शन पर सात लाख रुपये विद्युत राजस्व बकाया बताया, जिससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने कर्मचारियों को जमा किए बिल की रसीदें भी दिखाई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर कर्मचारियों के सामने ही उपभोक्ता ने जान देने का प्रयास किया और घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के तार पकड़ने दौड़ पड़े। राम किशोर ने एक कर्मचारी पर रुपये मांगने का आरोप लगाया, लेकिन मामले को बिगड़ता देखकर कर्मचारी चुपचाप वापस हो गए है।
विज्ञापन

इस मामले में उपभोक्ता राम किशोर के बेटे ने ऊर्जा मंत्री समेत कई अधिकारियों को ट्विटर पर इस घटना की वीडियो क्लिप अपलोड कर दी। उधर, कर्मचारी विकास कुमार का कहना है कि वह मौके पर नहीं थे, विभाग की कनेक्शन काटने वाली टीम गई थी। उन्होंने रकम मांगे जाने के आरोप को भी निराधार बताया है।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर कर्मचारियों की टीम कलान में कनेक्शन काटने भेजी गई थी। कारखाना संचालक का ओटीएस के तहत बकाया बिल जमा हो चुका है, लेकिन लेखा विभाग की त्रुटि से राम किशोर को एक माह के अंदर दूसरा बिल गलत जारी हो गया, जिसमें बकाया दर्शाया गया है। इस बारे में एक्सईएन समेत अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यदि किसी ने रुपये मांगे हैं तो जांच कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -मातादीन, प्रभारी अवर अभियंता, कलान विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें