फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के बीच फिर शुरू हुआ यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, 14669 कॉपियां जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को एक बार फिर यूपी बोर्ड की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। शहर में बनाए गए पांच केंद्रों पर कॉपियां जांची जा रही है। इसमें मुमुक्ष आश्रम स्थित देवी संपद इंटर कॉलेज (स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज), राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 14669 कॉपियां जांची गई, जबकि लॉकडाउन से पहले 30682 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका था। इस तरह से अब तक 331680 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया है। लॉकडाउन के बीच मूल्यांकन कार्य शुरू कराने से पहले सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया। विद्यालय आने वाले परीक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और हाथों को सैनिटाइज किया गया। मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों के बैठने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें