खुदागंज। नवादा दरोबस्त स्थित ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में शुद्ध मतदाता सूची का महत्व और मतदान का महत्व विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता डॉ. बुद्ध प्रिय सिद्धार्थ ने कराई। वहीं, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. महीपाल सिंह और डॉ. कर्मवीर कुमार गौतम ने किया। दोनों प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। संवाद