फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पर्यावरण प्रेमियों ने नदियों के घाटों पर किया श्रमदान

विज्ञापन
पुवायां में नदियों किनारे श्रमदान करते पर्यावरण प्रेमी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति की ओर विकास खंड पुवायां स्थित गोमती तट पर मस्तान घाट व मंदिर प्रांगण में नमामि गंगे के तहत विशेष अभियान का आयोजन किया गया। गोमती व भैंसी सेवकों के अलावा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वच्छता व श्रमदान कर घाट परिसर को स्वच्छ बनाया।
विज्ञापन

घाट पर फैले कचरे, प्लास्टिक और गंदगी को हटाने के साथ पौधरोपण किया गया। परियोजना अधिकारी डाॅ. विनय कुमार सक्सेना ने गंगा व उसकी सहायक नदियों को निर्मल-अविरल बनाने की स्वच्छता की शपथ दिलाई। ग्राम प्रधान संजय त्रिपाठी ने कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन रेखा है। सभी ने मस्तान घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प किया। लोकभारती के महानगर संयोजक आलोक मिश्रा, ग्राम प्रधान संजय त्रिपाठी, अधीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें