शाहजहांपुर। यूथेरा पोट्री की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें कवियत्री हिमांशी बाबरा का शेर एक बार मुझको अपनी निगहबान सौंप दें, उम्र गुजार दूंगा तेरी देखभाल में...खूब सराहा गया।
विज्ञापन
गांधी भवन के सभागार में हुए आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली से आए डॉ.अनीस बेग व समाजसेवी संजय गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर अज्म शाकिरी, तबरेज राना, हास्य-व्यंग्य के शायर पपलू मेरठी, नवीन नीर, हमजा बिलाल, नितिन कबीर, अनुज कपूर, शाहबाज तालिब आदि ने अपनी शायरी और कविताओं से खूब तालियां बटोरी।