फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरानी यादें ताजा कर भावुक हुए पूर्व छात्र

विज्ञापन
रोजा इंटर कॉलेज में पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न देते प्रधानाचार्य। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
रोजा। रेलवे इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। वर्षों बाद सहपाठियों और गुरुजनों से मुलाकात कर पूर्व छात्रों के चेहरे खिल उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटक और कविताओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय में बिताए समय को याद किया। पूर्व छात्र जाने आलम ने कविता, रितेश सिंह और राहिल की रचनाओं को सराहना मिली। कॉलेज प्रबंधक मुकेश कुमार सक्सेना और प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. जेपी सिंह ने पूर्व छात्रों को स्मृति पत्रिका और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें