शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी काॅलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के घर में घुसकर धमकाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
सुरक्षा गार्डों की मदद से दोनों को पकड़कर अजीजगंज पुलिस चौकी पर दे दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले प्रीति सिंह के मकान में घुसकर रुपये मांगे। फिर महेश सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी को धमकाकर पांच हजार रुपये मांगे। अजीजगंज चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद