अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव एवं पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव का शहर पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोनों नेताओं ने 17 अप्रैल को होने वाले प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह से संबंधित जानकारी दी।
कायस्थ समाज का नेतृत्व करने वाले नेताओं ने कहा कि लखनऊ के रवींद्रालय में होने वाले सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज के लोगों में राजनैतिक जागरूकता लाना और संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में भागीदारी करें और ऐसी सरकार बनाने में योगदान दें, जो कायस्थ समाज को उपेक्षित न समझे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, महामंत्री महेश सक्सेना, कुलदीप सक्सेना आदि ने 27 मार्च को होने वाले जनपदीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। स्वागत करने वालों में राजीव सक्सेना, यूडी सिन्हा, अतुल सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, अर्पित श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना, अमित भटनागर, मुकेश श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, संजीव सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, मंजुला सक्सेना आदि शामिल रहे।