फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों का शुरू कराएं निर्माण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कैंप कार्यालय पर की। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर पेयजल पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है, उन सड़कों को बनाने का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम की क्षेत्र की प्रस्तावित सड़कों के निर्माण कार्य और टेंडर प्रक्रिया, वर्क ऑर्डर और कार्य प्रारंभ की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने जल निगम की ओर से डाली जा रही पेयजल पाइपलाइन की जानकारी ली।
उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय से पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंताओं को सड़के बांटने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें