फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्सफेड अभियंताओं के विरुद्ध रिपोर्ट के निर्देश

Fri, 11 Sep 2015 10:00 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने अधीनस्थों को सभी कार्य नियत समय सीमा में कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मॉडल स्कूल भवनों के निर्माण कार्य में ढिलाई उजागर होने पर उन्होंने डीआईओएस को कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा जब उन्हें बताया गया कि मॉडल स्कूल भवनों के निर्माण के लिए पूरी धनराशि निर्गत होने के बावजूद स्कूल भवन अधूरे पड़े हैं। समीक्षा से पता चला कि स्वीकृत धनराशि के ऐवज में जारी किया गया उपभोग प्रमाण पत्र भी संतोषजनक नहीें है। इसी तरह सीएमओ के प्रतिनिधि तौर पर उपस्थित हुए एसीएमओ स्वास्थ्य विभाग के कामों की प्रगति का विवरण नहीं दे पाए तो डीएम ने एसीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
कृषि, नहर और नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि जिले की 121 नहरों में से 81 नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। एक्सईएन ने यह भी बताया कि आठ नलकूप यांत्रिक दोष और इतने ही ट्यूबवेल बिजली संबंधी खराबियों से बंद पड़े हैं। डीएम ने किसानों की सिंचाई जरूरत के मद्देनजर सभी खराब नलकूप जल्द ठीक कराकर उन्हें चालू हालत में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निकायों के अधिशासी अधिकारियों को डीएम ने मलिन बस्तियों में कैंप लगाकर समाजवादी पेंशन के आवेदन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मच्छरजनित रोगों के प्रसार का संज्ञान लेते हुए ईओ को शहर के नाले-नालियों सहित विभिन्न मोहल्लों में कीटनाशकों का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, डीडीओ पीपी त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें