फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदबूदार चार नग मिलने से आरपीएफ रही परेशान

Fri, 11 Sep 2015 09:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बरेली की ओर चार नग रेलवे लाइन के किनारे पड़े मिले। इन नगों से बदबू आ रही थी। इन नगों की शिनाख्त करने के लिए आरपीएफ परेशान होती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि बंथरा क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 330 के पास चार नग लावारिस पड़े हैं, जिनके पार्सल बोगी से गिरने की आशंका जताई गई। साथ ही बताया गया कि उन नगों से बदबू आ रही है।
इस पर एसआई अमित कुमार और एएसआई सुरेश चंद्र ने पार्सल बाबू से इस बारे में पूछताछ की। यहां से जानकारी न मिलने पर आरपीएफ ने रामपुर रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दोपहर में अमित और सुरेश चंद्र बंथरा में गए और वहां पर उन नगों को उठवाकर गेटमैन की मौजूदगी में चेक किया। इनमें गंदे और पुराने कपड़ों के साथ प्लास्टिक की पुरानी खाली बोतलें भरी हुईं थी। इस पर उन नगों को वहीं पर रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें