फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीजगंज गिहार बस्ती में चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की चेतावनी के बावजूद अवैध कब्जे न हटाने पर बुधवार को मोहल्ला अजीजगंज स्थित गिहार बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुल्डोजर से रोड चौड़ीकरण की जद में आए मकानों को तोड़ दिया गया। इसको लेकर लोगों का विरोध भी नगर निगम की टीम को झेलना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम की टीम मोहल्ला अजीजगंज स्थित गिहार बस्ती में पहुंची। जहां पहले से लोगों को अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मार्ग चौड़ीकरण में रोड़ा बनने वाले अतिक्रमण को तोड़ने के लिए बुल्डोजर चलाने का निर्देश दिए। जिससे अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया गया। जैसे ही बुल्डोजर गरजना शुरू हुआ, वहां लोगों की भीड़ लग गई और अभियान का विरोध करने लगे। लोगों की नगर निगम के अफसरों से नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। एक-एक करके गिहार बस्ती के सभी मकान तय मानक तक तोड़ दिए गए। मकान टूटने के बाद लोगों ने अपना मलवा समेटना शुरू कर दिया।
वहीं, प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया ने कहा कि शहर में सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए अतिक्रमण को हटाने का काम कराने से पहले चिह्नीकरण कराया गया था और लोगों से खुद ही अपना कब्जा छोड़ने की अपील की गई थी। इसके बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया, जिससे चौड़ीकरण का अटका हुआ है। उसको पूरा कराने के लिए नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें