फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस सुरक्षा के बीच ग्रीन रोड से आज हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
ग्रीन रोड पर छज्जा बनाकर किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रीन रोड पर अवैध रूप से छज्जा बनाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सोमवार से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से अभियान चलाने के लिए पुलिस बल की मांग की गई है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले नगर निगम की ओर से शहीद अहमद उल्ला पार्क से तेल टंकी तिराहा तक ग्रीन रोड का कार्य निर्माणाधीन है। सड़क के निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने में नगर निगम प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। सड़क का निर्माण होने के बाद लोगों ने ग्रीन रोड पर आगे मकानों के छज्जे बना लिए।
इससे सुंदरीकरण के लिए लगाई गईं फैंसी लाइटें छज्जों के बीच में छुप गईं। नगर निगम की ओर से छज्जों को हटाने के लिए 15 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का समय पूरा होने के बाद भी लोगों ने छज्जों को नहीं हटाया। सोमवार को छज्जों को हटाने का नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता नगर निगम आशीष त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के बीच सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें