फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार के पास अतिक्रमण, जल्द हटाया जाएगा

विज्ञापन
जलालाबाद में रोडवेज बस स्टेशन के पास अतिक्रमण का निरीक्षण करते एसडीएम व ईओ। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। खंडहर रोड स्थित रोडवेज बस स्टेशन के नवीनीकरण का काम करीब एक साल बाद अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही अब स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के आसपास किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने पालिका के ईओ एचएन उपाध्याय के साथ बस स्टेशन का निरीक्षण कर अतिक्रमण काे चिह्नित कराया।
विज्ञापन

विधायक हरिप्रकाश वर्मा के प्रयास से शासन ने बस स्टेशन के उच्चीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 5.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसके तहत लंबे समय से खस्ताहाल पड़े बस स्टेशन में विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माणदायी संस्था सीएंडडीएस के जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन पर कुछ काम अभी शेष हैं, जिन्हें करीब एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
गेट के पास सेल्फी प्वाइंट बनाने का काम भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि दोनों गेट के पास पहले से किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए विभाग की ओर से परिवहन विभाग के एआरएम को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि ईओ को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें