अतिक्रमणकारियों में मची खलबली
नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना शुरू हुआ तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदार कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ लोगों ने नोटिस न दिए जाने की बात कहकर मोहलत मांगी। इस पर अधिकारी बोले कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, नाले की जमीन सरकारी है और सरकारी जमीन पर दुकान-मकान बनाना पूरी तरह गलत है। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को मौके से हटा दिया और जेसीबी से अतिक्रमण को हटा दिया।
लोधीपुर में लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा था जिसको लेकर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन किसी ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया। रविवार को पुलिस व प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की गई। कुछ जगह पर अतिक्रमण बचा है, दो दिन में इसे नहीं हटाया गया तो फिर जेसीबी से ढहा दिया जाएगा।- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (सिविल), नगर निगम