फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के विरोध के आगे ढीला पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 11 Oct 2017 11:48 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारियों के विरोध के आगे ढीला पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान

जलालाबाद।  प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और पुलिस का बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने से पहले ही व्यापारियों के विरोध के चलते ढीला पड़ गया। इतने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे अफसर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनीं करीब दो दर्जन दुकानों को हटाने में नाकाम रहे। हालांकि, बाद में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने चेतावनी दी कि दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटा लें। ऐसा न करने पर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा। दुकानदारों का दावा है कि जिस जगह पर दुकानें बनी हुई हैं वह उनके नाम जिला पंचायत से एलाट है। इसको लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। 
जलालाबाद कस्बे में कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे और खंडहर रोड अतिक्रमण की चपेट में हैं। रोड पर दोनों ओर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर दुकानों का निर्माण करा लिया गया है। करीब दो दर्जन दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। अतिक्रमण के पहचान का काम भी हो चुका है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के जेई सोमपाल फोर्स के साथ तहसील पहुंचे। व्यापारियों को इस बारे में पता लगा गया। अभियान शुरू होने से पहले ही एकजुट होकर एसडीएम के पास पहुंचे और लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि जिस स्थान पर दुकानें बनी हैं वह जिला पंचायत से उनके नाम एलाट हैं। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग उनकी बात को नहीं सुन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि वह जमीन एलाट करने का अधिकार जिला पंचायत को नहीं है। घंटों चली खींचतान के बाद अभियान स्थगित कर दिया गया। बाद में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह अपना अतिक्रमण खुद हटा लें। ऐसा न करने पर बल पूर्व अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि दिवाली के चलते फिलहाल अभियान स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें