फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी गोदाम पर व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के व्यस्ततम बहादुरगंज मार्केट के पचराहा इलाके में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट में बार-बार कहे जाने के बावजूद ठीक नहीं किए जाने पर व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अनवार खां के साथ बुधवार को नगरपालिका परिषद के लाल इमली चौराहा स्थित रोशनी गोदाम जाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बता दें कि पचराहा की मसाला चक्कियों और फर्नीचर शॉप के पास लगे पोल की लाइट करीब एक पखवाड़े से खराब हैं। कई बार कहे जाने पर करीब दस दिन पहले नगरपालिका परिषद के कर्मचारी पोल से खराब लाइट उतार ले गए, लेकिन दोबारा लाइट लगाने नहीं गए। इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होने पर व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया। रोशनी गोदाम जाने पर उनका गुस्सा भड़क उठा, जब वहां के एक लिपिक ने लाइट के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं होने और स्टाफ की कमी का हवाला दिए जाने पर उन्हें टरकाने की कोशिश की। बाद में व्यापारियों ने नगरपालिका परिषद जाकर प्रशासक/ ईओ एसके सिंह को समस्या बताई। इस दौरान शादाब, अजीम, सतीश शर्मा, फकरे आलम, मुजीब, जयवीर आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें