परौर। पृथ्वीपुर गांव में लालाराम और शकुंतला देवी के बीच जमीन का विवाद एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद एक पक्ष के लोगों ने वहां प्लास्टिक की पन्नियां तानकर कब्जा कर लिया।
लालाराम ने यही आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। तहसीलदार के अनुसार राजस्व निरीक्षक सुखबीर सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सीओ दीपक सिंह के अनुसार जानकारी करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद