तिलहर। ढकिया परवेजपुर गांव में कुछ लोगों ने सोमवार की शाम रंजिशन राजवती सैनी को पीटा और उन्हें बचाने आईं उनकी बेटियों नेहा और मोनिका को भी पीटकर घायल कर दिया। बाद में हमलावरों ने थाने जाकर उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत की।
परेशान राजवती ने मंगलवार को एसपी कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र दिया और न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि हमले में घायल हो जाने के कारण वह रात में थाने नहीं जा सकी और इसका दूसरे पक्ष में लाभ उठाने का प्रयास किया।
हालांकि, एसपी कार्यालय के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने घायल मां-बेटियोंं को बाद में थाने बुलाकर उनकी बात सुनी और सीएचसी में उनका मेडिकल और उपचार कराया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद