रोजा आईटीआई में रोजगार मेले में उपस्थित अधिकारी व अभ्यर्थी। स्रोत: कॉलेज
- फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
रोजा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजा में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 135 आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं ने पंजीकरण कराया और 43 युवाओं को रोजगार मिला।
मध्यांचल वन इन्फ्रा कंपनी की ओर से शुक्रवार को रोजगार मेला लगा। इसमें इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने 43 अभ्यर्थियों का चयन किया। इससे पूर्व सभागार में एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने अभ्यर्थियों से अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि यदि एक बार सफलता नहीं मिलती हैं तो उससे हार नहीं माननी चाहिए।
जिस कंपनी में आप लोगों की नियुक्ति हो रही है, वहां मेहनत और लगन के साथ काम करें। योग्यता और ईमानदारी से काम करें। यही आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशिक्षित कर नौकरी और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार देने का काम कर रही है।
प्लेसमेंट ऑफिसर ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वायरमैन और इलेक्ट्रीशियन पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेड्स के अभ्यर्थियों को मौका दिया है। आईटीआई सहायक प्लेसमेंट अधिकारी प्रशांत कुमार, अनुदेशक संजय कुमार सिंह, पार्षद अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।