फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्रय केंद्रों पर धान की तौल नहीं, किसान पांच दिन से कर रहे इंतजार

विज्ञापन
पुवायां में धान क्रय केंद्र पर पांच दिन से धान लेकर पड़े गिरजादयाल। संवाद - फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
विज्ञापन
पुवायां। पहले किसानों का धान तौलने में तमाम आनाकानी की गई, जिससे किसानों ने धान को कम रेट में राइस मिलों और आढ़तों पर बेच दिया। कुछ किसान अब भी धान लेकर मंडी में पड़े हुए हैं, लेकिन धान नहीं तौला जा रहा है। दिन भर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहता है, कई केंद्रों के प्रभारी भी नदारद रहते हैं।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:30 बजे आरएफसी के केंद्रों के दो बैनर लगे थे। कोई केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं था। सामने धान भरी कई ट्राॅलियां खड़ीं थीं और कई ढेर लगे थे। एक ढेर के पास गांव पटई के गिरजादयाल चारपाई पर लेटे धान की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह रविवार की रात में धान लेकर आए थे। सोमवार को बताया गया कि प्रभारी छुट्टी पर हैं। बुधवार को तौल का आश्वासन दिया गया है, लेकिन तौल नहीं हो सकी है।
पूर्वाह्न 11:45 बजे टिन शेड नंबर तीन के पास लगे पीसीएफ के दो धान क्रय केंद्रों पर प्रभारी मौजूद नहीं थे। यहां डस्टर और कांटे लगे थे। धान के ढेर लगे मिले, लेकिन एक भी किसान मौजूद नहीं था। पूर्वाह्न 11:50 बजे पीसीयू और पास में ही लगे यूपीएसएस के धान क्रय केंद्र पर प्रभारी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

दोनों केंद्रों के बीच एक ही कुर्सी मेज पड़ी थी। सामने लगे धान के ढेर के पास भी कोई किसान मौजूद नहीं था। बंडा मंडी परिसर में आरएफसी के धान क्रय केंद्रों के कुछ प्रभारी केंद्र पर न रहकर पूरे दिन पुवायां मंडी में डटे रहते हैं। विधायक और डीएम की फटकार के बाद भी कई केंद्र प्रभारी किसानों से धान खरीद न कर बहाने बनाकर टरकाते रहते हैं।
विज्ञापन


मंडी के टिनशेड भर गए हैं। इसीलिए किसानों को थोड़ी असुविधा हुई है। जल्द ही उठान शुरू हो जाएगा। समस्या दूर हो जाएगी। तौल भी रोजाना होगी।
- राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें