कलान। जखिया गांव में बृहस्पतिवार को देर रात खाना खाकर सो रहे रोजगार सेवक जयवीर सिंह यादव के हाथ में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले रात में ही उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचे। वहां प्राथमिक दिए जाने के बाद जयवीर को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार रात में जयवीर खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान उनका एक हाथ नीचे लटकने पर सांप ने डस लिया। उन्होंने बताया कि बदायूं में उपचार के बावजूद जयवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने सर्पदंश से जयवीर के खून में संक्रमण होने की बात बताई है। संवाद