फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक नंबर पर दो जगह चल रहा था वाहन, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक नंबर पर दो जगह वाहन चलने का मामला सामने आया है। मामले में थाना सदर बाजार में पुलिस लाइन निवासी टीएसआई मोहम्मद यूसुफ ने निगोही के नवेद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टीएसआई ने बताया कि उनकी ड्यूटी पीडब्ल्यूडी तिराहे पर थी। रोड पर खड़े चौपहिया वाहन की वजह से जाम लग रहा था। तुरंत गाड़ी पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल की। मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी लखनऊ में उनके पास है। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर गाड़ी की आरसी भेजी।
गाड़ी के चेचिस नंबर के जानकारी की तो पता चला कि नंबर कुशीनगर का है। उस व्यक्ति ने वीडियो काॅल कर गाड़ी भी दिखाई। इस बीच आए वाहन चालक नवेद को थाने लाया गया। पुलिस ने नवेद से पूछताछ की। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें