फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओसीएफ के सामने कर्मचारियों ने रैली निकाली, टिफिन हड़ताल की

विज्ञापन
ओसीएफ के सामने विरोध प्रदर्शन करते भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्यकर्ता। स्राेत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आह्वान पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन आयुध निर्माणी शाहजहांपुर के गेट के सामने सड़क पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसके बाद टिफिन हड़ताल की।
विज्ञापन

संघ की ओर से तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पहले दिन रैली निकालकर नारेबाजी की गई थी। शुक्रवार को भी विरोध जताया गया। कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों का 50 प्रतिशत बकाया ओवरटाइम एरियर और सेवानिवृत एवं मृतक आश्रित कर्मचारियों का पूरा बकाया जल्द दिया जाए।
रैली के बाद निर्माणी के मुख्य गेट पर नारेबाजी की गई। इसके बाद दोपहर में टिफिन हड़ताल की गई। शनिवार को रैली निकालने के बाद महाप्रबंधक को सीएमडी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान अनुराग दुबे, हरिमोहन, प्रदीप राणा, विश्वनाथ, सौरभ, श्रीनिवास, संदीप वर्मा, ओपी रावल, बलबीर, अनुज प्रताप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें