फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ गिरने और इंसुलेटर पंक्चर होने से कई स्थानों पर बिजली रही गुल

विज्ञापन
लाइन में फॉल्ट आने के बाद तारों को सही करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के कारण बुधवार की रात पेड़ गिरने और इंसुलेक्टर पंक्चर होने से फॉल्ट की झड़ी लग गई। इसके चलते आधी रात के बाद तक लोग बिजली के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

बुधवार की रात बारिश शुरू होने के बाद करीब साढ़े आठ बजे से कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निगोही रोड उपकेंद्र का निसरजई फीडर साढ़े आठ बजे बंद हो गया। इसके बाद जलालनगर, पंचपीर फीडर, हाथीथान की बिजली भी बंद हो गई। लगातार तेज बारिश होने से स्टाफ कार्य शुरू नहीं कर पाया। इस वजह से लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे।
लगातार चलने से इंवर्टर तक डाउन हो गए। मोबाइल की बैटरी तक ठप हो गई। अंधेरा होने पर लोगों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा। रात करीब ढाई बजे छह घंटे के बाद निसरजई फीडर की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज के कच्चा कटरा फीडर की आपूर्ति भी रात साढ़े 12 बजे बहाल हो सकी। गोविंदगंज उपकेंद्र के डीएम कंपाउंड फीडर की 11 केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बिजली बंद हो गई। रात डेढ़ बजे फीडर को सही कर दिया गया, लेकिन छह ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह करीब पांच बजे बिजली सामान्य रूप से मिल सकी।
रोजा विद्युत उपकेंद्र के मोहल्ला दलेलगंज में घंटों बिजली नहीं आई। निगोही के कटैया फीडर पर जंगल में लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए, साथ ही इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इसके चलते कटैया फीडर पूरी रात बंद रहा। अब्दुल्लागंज क्षेत्र के कई फीडरों की आपूर्ति भी बाधित रही।

लाइन में फॉल्ट आने के बाद तारों को सही करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें