फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात बिजली गायब रहने से गर्मी से बिलबिलाए लोग

Wed, 01 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हो सके। इससे बंद मकानों में रहने वाले लोग गर्मी से बिलबिला उठे। मंगलवार दिन और बुधवार दिन में भी मात्र चार घंटे बिजली मिली, वह भी लगातार ट्रिपिंग के साथ। इस कारण बिजली उपकरण शो पीस बन गए। बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। 
विज्ञापन

चार दिन से खुटार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेहद खराब चल रही है। बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं रह गया है। बिजली आती भी है तो पांच दस मिनट में ही सप्लाई बाधित हो जाती है। बिजली उपकेंद्र पर बात करने पर बताया जाता है कि लाइन फाल्ट के चलते बिजली बंद की गई है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग खासकर महिलाएं और बच्चे बेहद परेशान हैं। दिन में व्यापार, आफिस आदि का कार्य कर घर पहुंचने वाले लोग रात में बिजली नहीं मिलने से सो तक नहीं पा रहे हैं। बिजली पर निर्भर व्यापारियों का धंधा भी बिल्कुल चौपट हो गया है। 
व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं और मनमाने ढंग से कटौती करा रहे हैं। हर बार नया बहाना बनाकर कटौती करने का झूठा कारण बता दिया जाता है, इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने दो दिन में बिजली सप्लाई में सुधार नहीं होने पर धरना प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी दी है। जेई रामाशंकर ने बताया कि बिजली कमी की समस्या ग्रिड से ही है। जल्द ही सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें