शाहजहांपुर। सभी विद्युत उपकेंद्रों के कैश काउंटर द्वितीय शनिवार और रविवार को अवकाश के दिनों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत सरचार्ज में छूट का लाभ लेने के इच्छुक बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर उनके बिल की धनराशि जमा की जाएगी।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता वेद प्रकाश अग्रवाल के अनुसार ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर ब्याज को छोड़कर शेष धनराशि की 30 प्रतिशत धनराशि और बाद के अद्यतन बिल की धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। संवाद